राजगढ़ी: यमुनोत्री हाईवे सिलाई बैंड से फूलचट्टी तक वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया, 35 यात्री सुरक्षित निकाले गए
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा ने सिलाई बैंड के पास रेस्क्यू अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी के बीच बन रही झील को लेकर ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा से बातचीत। आपको बता दें कि सिलाई बैंड से लेकर फूल चट्टी के बीच यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन और भूधंसाव से विभिन्न जगहों पर बंद है।