कर्वी: रैपुरा के गढ़चपा पहरतरा पुरवा में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों के घर गिराए जाने पर प्रधानप्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की
रैपुरा गढ़चपा के पहरतरा पुरवा में वन विभाग द्वारा ग्रामीणों का घर गिराए जाने के मामले में भाजपा नेता प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।अरुण सिंह बघेल ने आज रविवार की सुबह 11:30 मीडिया के सामने जानकारी दी है।और बताया कि पहरतरा पुरवा में लोग 2/3 पीढ़ियों से रह रहे है,पर अब वन विभाग द्वारा उन्हें रहने नहीं दिया जा रहा है।