मांझी: दाउदपुर बाजार में आग से ₹1 लाख की संपत्ति जलकर राख, एक बकरी की मौत
Manjhi, Saran | Apr 16, 2026 दाउदपुर बाजार स्थित जनरल स्टोर की गुमटी एवं पलानी नुमा झोपड़ी में बुधवार की रात भीषण आग लगने से एक बकरी सहित करीब 1 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था।