मुरैना: नंदेपुरा रोड पर टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार मकान में घुसी और पलटी, मौके पर पहुंची पुलिस
Morena, Morena | Feb 1, 2026 नंदेपुरा रोड पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक कार अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी और पलट गई। तभी सूचना मिलते ही 112 डायल गाड़ी के पायलट प्रदीप शर्मा और आरक्षक रामकुमार सिकरवार तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे ।गनीमत रही कि कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ है क्योंकि सड़क पर कोई भी मौजूद और घर के बाहर नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।