श्रीकरणपुर के शुक्रवार शाम 5:00 बजे वार्ड 10 में एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। मृतक की पहचान लुकमान खान के रूप में हुई है।लुकमान खान वार्ड 10 का निवासी था और अपने परिवार के साथ रहता था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था और विवाहित था।उसका एक 11 वर्षीय बच्चा है।