पन्ना: पन्ना पुलिस का 'सेफ क्लिक-2026' एक्शन: 25 टन नारियल के नाम पर ₹7.50 लाख ठगने वाले उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।
Panna, Panna | Jun 25, 2026 पन्ना में 'सेफ क्लिक-2026' अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में देवेन्द्रनगर पुलिस ने 'Just Dial' और व्हाट्सएप से डाटा चुराकर व्यापारियों से ठगी करने वाले दो शातिर ठगों को यूपी के फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नारियल सप्लाई के नाम पर एक स्थानीय व्यापारी से ₹7.50 लाख की साइबर ठगी की थी।