जिला मंडी के विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के विधायक एवं प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने मंगलवार को जारी अपने एक बयान में शाम करीब 5 बजे कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुख्खू द्वारा भाजपा का 5 गुटों में बंटने की टिप्पणियां करने से प्रदेश की लोगों का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज और गुंडाराज तथा चिट्टा माफिया हावी है।