हरदा: वंदेमातरम् गायन के साथ शुरू हुआ जुलाई माह का पहला कार्य दिवस, कलेक्ट्रेट में गूंजे देशभक्ति के स्वर।
Harda, Harda | Jul 1, 2026 जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जुलाई माह के पहले कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रगीत "वंदेमातरम्" और राष्ट्रगान "जन-गण-मन" के सामूहिक गायन के साथ हुई। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के पहले कार्य दिवस पर शासकीय कार्यालयों में यह आयोजन किया जाता है।