खागा: विद्युत कर्मियों की मौत के बाद परिजनों में नाराजगी, दो जगहों पर लापरवाही का आरोप
फतेहपुर जिले में बिजली उपकेंद्रों पर कथित रूप से प्राइवेट और अनधिकृत कर्मियों से कार्य कराए जाने के आरोपों के बीच लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। बीते दिनों हथगाम क्षेत्र के सिठौरा उपकेंद्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हुई थी। इसके बाद राधानगर ग्रामीण उपकेंद्र के कुसुंभी फीडर पर कार्य के दौरान करंट की चपेट में आने से संजय दुबे की मौत ने पूरे मामले को और गंभ