गिरिडीह: मकतपुर में प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
शहर के मकतपुर स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद रही।यह यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए बरगंडा विश्वनाथ मंदिर पहुंची।