ब्यावरा: पद्मिनी एकादशी पर ब्यावरा में पिंजरा गली से खाटू श्याम मंदिर तक श्याम निशान यात्रा निकाली गई
Biaora, Rajgarh | May 27, 2026 पद्मिनी एकादशी के मौके पर श्याम प्रेमियों के द्वारा बुधवार को सुबह 8:00 बजे करीब पिंजरा गली स्थित काली माता मंदिर से अरनिया पुल स्थित खाटू श्याम मंदिर तक भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्याम निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए।