भाकपा माओवादी का सेंट्रल कमेटी मेंबर पतिराम मांझी उर्फ अनल उर्फ गोपाल उर्फ रमेश को गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सारंडा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। गिरिडीह जिले के पीरटांड प्रखंड के झरहा निवासी अनल एक करोड़ का इनामी नक्सली था और उसकी दहशत पारसनाथ से लेकर सारंडा तक फैली थी।