विदिशा नगर: कलेक्टर अंशुल गुप्ता औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिला अस्पताल विभिन्न वार्डों और ओपीडी का किया निरीक्षण...
शुक्रवार सुबह 11 कलेक्टर अंशुल गुप्ता औचक रूप से जिला अस्पताल पहुंचे उनके साथ सिर्फ उनके गार्ड मौजूद थे अचानक कलेक्टर के पहुंचने से अस्पताल में हड़कंप मच गया उन्होंने ओपीडी के साथ-साथ मरीज और उनके परिजनों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले वाटर कूलर, शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं को देखा, ओपीडी में जांच का इंतजार कर रहे मरीज के खड़े होने और अन्य व्यवस्थाओं को भी देखा,