सगड़ी: बिलरियागंज क्षेत्र में पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा की बड़ी कार्रवाई, 90 कुंतल से अधिक राशन घोटाले का हुआ खुलासा
Sagri, Azamgarh | May 14, 2026 आजमगढ़ जनपद के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा की सतर्कता और सक्रियता से सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जांच में उचित दर विक्रेता की दुकान से 90.19 कुंतल खाद्यान्न गायब मिला, जिससे हड़कंप मच गया ।