पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को जिला के उपायुक्त चंदन कुमार को पत्र लिखकर एक आधुनिक प्रेक्षागृह सह बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक केन्द्र निर्माण कराया जाने को लेकर मांग किया है। उपायुक्त को लिखे पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल तथा प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक भी रंगशाला नहीं है।