मुंगेर: सदर अस्पताल में नल की टोटी चोरी करते दो चोरों को सुरक्षा गार्ड ने रंगेहाथ पकड़ा, 10 स्टील की टोंटी बरामद
Munger, Munger | Dec 31, 2025 मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में लगातार हो रही नल चोरी की घटनाओं का आखिरकार खुलासा हो गया। मंगलवार को अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक अस्पताल परिसर में लगे स्टील के नलों की चोरी कर रहे थे। उनके पास से कुल चोरी के 10 स्टील के नल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 12 सौ रुपये प्रति पीस बताई जा रह