चच्योट: गोहर के गढ़ाहरी में मुर्गों से भरी जीप 300 फिट गहरी खाई में जा गिरी,चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान
Chachyot, Mandi | Aug 24, 2024 उपमंडल गोहर के गढ़ाहरी में शनिवार को मुर्गों से भरी जीप अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्ह से गढ़ाहरी मुर्गों की सप्लाई लेकर जा रही जीप जैसे ही गढ़ाहरी गाँव मे अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचने से पहले ही खड़ी चढ़ाई पर अचानक बंद हो गई व गाड़ी पीछे की ओर चलना शुरू हो गई। चालक ने मौका देख चलती गाड़ी से छलांग लगा दी ।