रीठी: भीषण गर्मी में उम्मीद की धार: झिरहाई का हैंडपंप बना कई परिवारों का सहारा
Rithi, Katni | Jun 11, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र में जहां एक ओर भीषण गर्मी के चलते जलसंकट गहराता जा रहा है, वहीं ग्राम झिरहाई में लगा एक हैंडपंप लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। जब आसपास के जलस्रोत सूखने लगे हैं, तब यह हैंडपंप लगातार पानी देकर कई परिवारों की प्यास बुझा रहा है। गर्मी अपने चरम पर है और जिले के कई गांवों में पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है।