शाहजहांपुर: 42 डिग्री की तपिश में दूषित पानी की समस्या, दो महीने से लोग बाहर का पानी पीने को मजबूर
शाहजहांपुर।थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित नगर निगम के मोहल्ला दिलाजाक में पिछले दो महीने से गंदे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइप लाइन से आने वाले पानी में गंदगी और कीड़े निकल रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।