कैट थाना क्षेत्र के सैदपुर खजुरिया में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है।