रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में सेल्फी विद परिंडा अभियान के तहत पक्षियों के लिए बालिकाओं ने लगाएं परिंडे
गर्मी के मौसम की शुरुआत हो गई है और आने वाले दिनों में भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को पीने का पर्याप्त मात्रा में शीतल पेयजल उपलब्ध हो इसलिए प्रभाकर सेवा संस्थान रानीवाड़ा के द्वारा पंछी बचाओ परिंडा लगाओ,सेल्फी विद परिंडा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को राजाराम बालिका शिक्षण संस्थान रानीवाड़ा में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे लगाए है!