रानीवाड़ा: लोकसभा चुनाव को लेकर रानीवाड़ा में पुलिस अधिकारी एवं बीएसएफ के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर रानीवाड़ा में पुलिस अधिकारियों एवं बीएसएफ के जवानों ने शहर के मुख्य मार्ग से फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार मेहरानियां, पुलिस उप अधीक्षक पदमदान चरण एवं थानाधिकारी देवीदान बारहठ ने बीएसएफ के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया है।