रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
रानीवाड़ा भाजपा कार्यालय में शनिवार को भाजपा का स्थापना दिवस वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रिडमलसिंह डाभी ने कहा कि बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भारतीय जनता पार्टी सभी समुदाय के प्रति एक अच्छी विचार धारा के साथ सबका साथ सबका विकास के साथ चलने वाली पार्टी है।