मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज-हैदरनगर मुख्य पथ पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, काला शीशा हटाया गया
मोहम्मदगंज-हैदरनगर मुख्य पथ पर पंसा मोड़ एवं भाईबीघा के समीप मोहम्मदगंज तथा हैदरनगर थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं दोपहिया चालकों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने एक थार वाहन को रोका, जिसके शीशों पर नियमों के विरुद्ध काला फिल्म लगा हुआ था।