कोल: पतंजलि में शिविर के नाम पर 29400 की हुई ठगी, पतंजलि MD आचार्य बालकिशन सहित 4 पर गांधी पार्क में दर्ज हुआ मुकदमा
Koil, Aligarh | Jun 14, 2024 देश भर में प्रसिद्ध पतंजलि कंपनी में शिविर के नाम पर 29400 की ठगी की गई है। अशोक पांडे का कहना है कि उन्होंने शिविर के नाम पर पतंजलि के बैंक खाते में 29400 रुपये भेजे थे। लेकिन पतंजलि कंपनी के अधिकारी पैसे लेने के नाम पर पलड़ा झाड़ रहे हैं। अशोक पांडे ने थाना गांधी पार्क में पतंजलि के MD आचार्य बालकिशन सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।