कोल: बरौला में फाइनेंस कर्मी के साथ हुई 5.50 लाख की लूट की घटना का CCTV वीडियो आया सामने, लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Jun 14, 2024 बरौला जाफराबाद में गुरुवार दोपहर फाइनेंस कर्मी के साथ 5.50 लाख की लूट हुई थी। फाइनेंस कर्मी कैश इकट्ठा करता घूम रहा था। इस दौरान फाइनेंस कर्मी एक घर से कैश लेकर निकला तभी नकाबपोश लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। गुरुवार को फाइनेंस कर्मी के साथ हुई 5.50 लाख की लूट की घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।