राजातालाब: कुरौना में ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, हादसा टल गया
ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक ट्रक द्वारा विद्युत पोल में टक्कर मार देने से पोल क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दूध का पैकेट लेकर आया ट्रक बैक कर रहा था इसी दौरान सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।