मुरैना: अंबाह बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल को ग्वालियर रेफर किया गया
Morena, Morena | Jan 18, 2025 बाइक पर सवार युवक निमंत्रण खाने के लिए जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने अंबाह बाईपास पर टक्कर मार दी ,जिससे बाइक सवार घायल होकर गिर पड़ा, तभी पुलिस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल बाइक सवार को 108 एंबुलेंस से ग्वालियर के लिए रेफर किया है।