रविवार को करीब 5 बजे नर्मदापुरम के हैप्पी मैरिज गार्डन में आयोजित आध्यात्मिक तीर्थ यात्रा भंडारे के कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर भी शामिल हुईं। धर्माचार्य सोमेश परसाई के सानिध्य में संपन्न हुई आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा तीर्थयात्रा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।