सिद्धमुख: बीकानेर के अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सादुलपुर, रतनगढ़, चूरू व लोहारू स्टेशनों का दौरा किया, पुनर्विकास कार्य का लिया जायजा
बीकानेर अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर-पश्चिम रेलवे के सादुलपुर, रतनगढ़, चूरू व लोहारू स्टेशनों का दौरा किया।अपर मंडल रेल प्रबन्धक रूपेश कुमार के इस दौरे में मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंन्द्र जोशी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जय प्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (TRD) जितेन्द्र कटारिया व रेलवे कॉमिक मौजूद थे।