पत्थलगांव: खरकट्टा में तेज रफ्तार बेकाबू कार पानी भरे नाले में गिरी, चार लोग बाल-बाल बचे
पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरकट्टा में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार बेकाबू वैगनआर कार सड़क किनारे लगे डिवाइडर को तोड़ते हुए पानी भरे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी चार लोग शादी समारोह में शामिल होने जशपुर आए हुए थे और देर रात करीब 11 बजे वापस कोरब