अकबरपुर: माती रिजर्व पुलिस लाइन में 'दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामी
माती रिजर्व पुलिस लाइन के प्रांगण में 'रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26' का अत्यंत गरिमामय और भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस गौरवशाली अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों ने अपने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहाब रशीद खाँ (आई.पी.एस.), पुलिस उप महानिरीक्षक, यू.पी.-112, लखनऊ ने परेड की सलामी ली।