लाडपुरा: कोटा पहुंचे कांग्रेस नेता सचीन पायलट ने नरेश मीणा पर कहा- कोई भी चुनाव लड़ सकता है, सबको छूट, भाजपा में अंतरकलह
Ladpura, Kota | Nov 5, 2025 कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कोटा एयरपोर्ट पर अंता उपचुनाव बिहार चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर मीडिया से बात की। उन्होंने नरेश मीणा के चुनाव लड़ने पर कहा विधानसभा चुनाव जब होता है, तो सब लोगों को चुनाव लड़ने की छूट रहती है। कोई भी चुनाव लड़ सकता है। अंतिम निर्णय जनता करती है। अंता का चुनाव दो विचारधाराओं का है। चुनाव बीजेपी-कांग्रेस का है।