इटावा: कृष्णापुरम कॉलोनी में घर में तख्त के नीचे कोबरा नागिन घुसने से परिवार में दहशत, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
Etawah, Etawah | Jun 21, 2025 सिविल लाइन इलाके के कृष्णा पुरम कॉलोनी में अजीत यादव के मकान में शनिवार शाम 4 बजे तख्त के नीचे रखी आटे की बोरी के पीछे एक खतरनाक कोबरा छुपा बैठा था जिसे देखकर घरवाले घर छोड़कर बाहर भाग आए और तुरंत ही वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष को सूचना दी। जिसके बाद डॉ आशीष त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर 40 मिनट में खतरनाक कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।