इटावा: कटरा बल सिंह में मजदूर परिवार के घर पर बरसात से गिरा लेटर, परिवार बाल-बाल बचा, गृहस्थी का सामान हुआ नष्ट
Etawah, Etawah | Jun 21, 2025 कोतवाली इलाके के कटरा बल सिंह में मजदूर धर्मा देवी के घर की छत का लेंटर शुक्रवार रात बरसात के कारण भर-भराकर ढह गया। घर के सदस्य दूसरे कमरे में होने के चलते बाल-बाल बच गए, लेकिन कमरे में रखा घर गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने शनिवार दोपहर 12 बजे नुकसान को लेकर जिला प्रशासन, सांसद विधायक से आथिक मदद की गुहार लगाई