अथमलगोला थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 78.5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ट्रेन से उतरकर शराब की खेप ले जा रहे थे,तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार दोनों तस्कर बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।