मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल जली, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
राजगढ़ थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में गुरुवार की दोपहर लगभग 4:00 बजे शर्किट से एक खेत में आग लग गई हालांकि ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया जिस खेत में आग लगी थी वहां गेहूं की फसल कुछ दिन पहले ही काटी जा चुकी थी इस खेत के ठीक बगल में करीब 100 बीघा से अधिक गेहूं के बंडल बनाकर रखे हुए थे जिसे बचा लिया गया