अंबाला में सड़क पर बुलेट के पटाके बजा रहे युवक को पुलिस ने काबू किया है। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से तेजधार चाकू व लोहे की रॉड भी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान अंबाला कैंट के गांव खुड्डा कलां का रहने वाले तरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।