विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार सेवा समिति चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई लोगों व बुजुर्गों के राशन कार्ड मौके पर ही बने जिससे वह गदगद हो गए। कार्ड बनने पर लाभार्थी सीधा कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे और उन्होंने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया।