अंबाला में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के आह्वान पर किसानों ने आज गणतंत्र दिवस पर मटहेड़ी शेखा से पंजोखरा साहिब तक ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसान पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा पहुंच कर अपने दिल्ली कूच को लेकर अरदास की। किसान 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे।