खुसरूपुर: बांसटाल से खुसरूपुर स्टेशन मार्ग पर पानी से भरे गड्ढे में ई-रिक्शा पलटा, कई लोग घायल
बांसटाल से खुसरूपुर स्टेशन जाने वाले रास्ते में पानी भरे गड्ढे में एक ई रिक्शा पलटने से कई लोग घायल हो गया है। सभी घायलों को आसपास के नीजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। बता दे कि यह पथ खुसरूपुर का प्रवेश द्वार है। इस पथ पर 3 वर्षों से लगातार नाली का पानी काफी मात्रा में जमा रहता है। सड़क नाले के पानी में तब्दील हो गया है। आए दिन गाड़ी पलटने की बात आम है।