चंदौसी: नगला पूर्वा में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यास
थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव नगला पूर्वा में शनिवार शाम करीब चार बजे हाई टेंशन लाइन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। खेत में चर रहे एक भैंसे और दो गोवंशीय पशुओं की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गुलाम मोहम्मद के ट्यूबवेल की विद्युत लाइन नाहर पुत्र सफरयाद के खेत से होकर गुजर रही थी।