टेंगनमाड़ा करवा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया