मंदसौर: भीलवाड़ा में एमडी फैक्टरी मामले में पप्पू बांछड़ा जांच के घेरे में,ASI संग जन्मदिन का पुराना वीडियो फिर वायरल
भीलवाड़ा की एमडी ड्रग फैक्टरी मामले में मंदसौर के डोडियामीणा निवासी वीरेंद्र उर्फ पप्पू बांछड़ा का नाम सामने आया है। उसके खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। एक साल पहले नई आबादी थाने के दो एएसआई के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल हुआ था,पुलिस अब उसके स्थानीय नेटवर्क और कथित करीबी संबंधों की जांच कर रही है,