नावकोठी: विष्णुपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ के आयोजन के लिए भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली गई
विष्णुपुर के भगवती स्थान प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ के आयोजन को लेकर गुरुवार को मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 201 कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया। विष्णुपुर सैदपुर और देवपुरा ग्राम में प्रदक्षिणा कर लोगों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय थे।