जयपुर के एयरपोर्ट थाना इलाके में स्थित जगतपुरा बाजार में कस्टमर बनकर शॉप पर पहुंची महिला चोर गैंग के चांदी की पायलें चोरी करने का मामला सामने आया है। कस्टमर बनकर पहुंची महिला गैंग की तीन महिलाओं ने ज्वेलर्स से नजर बचाकर चांदी की पायलों को शॉल की आड़ में छुपा कर चोरी कर ली। ज्वेलर को ट्रेय में पाजेब कम मिली तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया ।