मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड की जौतेली पंचायत अंतर्गत गुलाब टोला वार्ड-12 में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस अगलगी की घटना में एक ट्रैक्टर सहित दो लोगों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना में करीब 12 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण अलाव से उड़ी चिंगारी बताया जा रहा है।