करारी कस्बा स्थित किंग नगर मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम का ताला तोड़कर चोर अंदर रखा राशन सहित अन्य समान उठा ले गए। शनिवार को स्कूल पहुंचे प्रधानाध्यापक लईक अहमद को घटना की जानकारी हुई, तो करारी थाने में चोरी की तहरीर दी। बताया कि चोर चार कमरों का ताला तोड़कर वहां रखा ब्लूटूथ स्पीकर, खाद्य सामग्री चुरा ले गए।