शहर के पूरब सराय स्थित गौशाला की स्थिति इन दिनों काफी दयनीय बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला में गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके रख-रखाव और सुविधाओं में किसी प्रकार का सुधार नहीं किया गया है। इससे गौशाला की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रविवार दोपहर आसपास के लोगों ने बताया कि गौशाला परिसर में साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था नहीं