कालपी: कदौरा की कान्हा गौशाला में गोबर से बनेंगे गमले, आय से गोवंशों की सुरक्षा होगी, जल्द स्थापित होगी फैक्ट्री
कदौरा नगर पंचायत से शनिवार दोपहर 4 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि कान्हा गौशाला कदौरा में जल्द ही गोबर से गमले बनाने की फैक्ट्री स्थापित की जाएगी, इस पहल का उद्देश्य गोवंशों के गोबर का सदुपयोग करना, गौशाला की आय बढ़ाना और प्राकृतिक स्वच्छता बनाए रखना है, इन गमलों को वन विभाग को बेचा जाएगा और इससे होने वाली आय को गोवंशों की सुरक्षा पर खर्च किया जाएगा।